गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने दूर के रिश्तेदार पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर ससुर का गला दबाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बेंगलुरु में काम करते हैं। वह तीन बच्चों तथा सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। दो दिन पहले शाम के समय उनके दूर के रिश्तेदार अनुज भारती घर पर आया और उनके कमरे में घुस कर अश्लील हरकत करने लगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिला से छेड़खानी, पति को दी जानलेवा धमकी उसने विरोध किया तो अनुज धमकी देने लगा।शोर सुनकर ससुर पहुंचे तो आरोपी ने उनका गला दबा दिया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी द...