गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर चौरीचौरा के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार रात भैंस लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रक पलटने से दोनों तरफ का आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा और वाहनों की कतार करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। ओवरब्रिज पर अचानक ट्रक पलटने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। ट्रक में भैंसें लदी थीं। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रुक गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा。

पुलिस द्वारा राहत कार्य सूचना मिलने पर चौरीचौरा पुलिस ...