गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हुमायूंपुर (उत्तरी) चौराहे पर फोरलेन/टू-लेन चौड़ीकरण के दौरान चौराहे से काफी पहले नाला की क्रास कलवर्ट पुलिया बनाए जाने को लेकर नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा है। पत्र में नगर आयुक्त ने जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बरसात में जलभराव होने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर बताया था कि हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान नाला निर्माण में क्रास कलवर्ट पुलिया चौराहे से काफी पहले बना दी गई है। इससे हड़हवा फाटक, जनप्रिय विहार, कबीरनगर, चक्सा हुसैन और लाजपत नगर समेत आसपास के इलाकों का पानी लाजपत नगर में एकत्रित हो रहा है। इस शिकायत का संज्ञान ले...