Gorakhpur News: चौराहे पर एक घण्टे तक भीषण जाम, हुई परेशानी
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: पीपीगंज हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल चौराहे पर गुरुवार देर शाम करीब एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। रक्षाबंधन पर्व पर खरीदारी के लिए पहुंचीं महिलाओं समेत राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पिकेट के कांस्टेबल इस दौरान मौके से नदारद रहे। जसवल चौराहा पीपीगंज के साथ ही गोरखपुर और संत कबीर नगर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां से तुर्कवलिया, जंगल कौड़िया, रन्नाडीह, सांखी, मांगती चौराहा, बढ़्या चौक समेत दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होने से यह चौराहा काफी व्यस्त रहता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रक्षाबंधन पर नौकायान जाने वालों के लिए बदलेगा यातायात चौराहे के आसपास खानपान, बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.