गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गोरखपुर हवाई अड्डे द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सभा जंगल रामगढ़ रजही में 'ग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों, सार्वजनिक सेवाओं में ईमानदारी एवं पारदर्शिता की आवश्यकता तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न शिकायत निवारण माध्यमों तथा संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। हवाई अड्डे के निदेशक संजय कुमार, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के नोडल अधिकारी विजय कुमार, एजीएम अरविंद यादव तथा कनिष्ठ कार्यपालक (सुरक्षा) शिवा गुप्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: निर्णयों में दे...