Gorakhpur News: चौकी से 200 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़ चोरी
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोर शुक्रवार रात पांच हजार रुपये नकद समेत करीब 40 हजार रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।सहजनवा थाना क्षेत्र के बनौली निवासी प्रदीप वर्मा घघसरा कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं। वह पास के तुलसीदास नगर में बने अपने मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद तथा चांदी और आर्टिफिशियल जेवर सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान गायब मिला। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.