गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बेलीपार पुलिस ने चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ ऑटो चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इश्तियाक, निवासी सराय मंडी, थाना गोला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक ऑटो रिक्शा बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...