गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार छह अगस्त को चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में जांच के दौरान सतीश कुमार निषाद निवासी मोहद्दीपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई। आरोपी पर चोरी और आबकारी अधिनियम सहित कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...