गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एम्स पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नया गांव नंदानगर निवासी राज पाण्डेय और दीपक साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार पांच अक्टूबर को आरके मोमोज, नंदानगर के सामने से एक बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर एम्स थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...