Gorakhpur News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि 17 अगस्त को खड़ेसरी गांव निवासी चानमती देवी ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि एक स्कूल के पास दंगल देखने गए उनके नाती की बाइक चोरी हो गई है। पुलिस बाइक की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पड़ौली निवासी तौफीक उर्फ कोलाधर और गुलशन को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.