Gorakhpur News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की बाइक के मामले में आरोपी समस्तपुर मुड़िला निवासी अरुण कुमार को जंगल धूषण नहर पुलिया के पास से बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 6 अगस्त को पिपराइच कस्बे के बैंक रोड स्थित भारत लाइब्रेरी के निकट परशुरामपुर निवासी राहुल सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। वह लाइब्रेरी के बाहर बाइक खड़ी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.