Gorakhpur News: चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस के मुताबिक, दो सितंबर 2026 को एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी कर किसी काम से गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। विवेचना के दौरान उप निरीक्षक विवेक राज सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। आरोपी मुकेश गुप्ता बांसगांव क्षेत्र के भुसवल बुजुर्ग गांव का निवासी है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.