Gorakhpur News: चोरी की दो बाइक और पांच मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। कैम्पियरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार युवकों को चोरी की दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर अलेनाबाद के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अनुज यादव, चंदन यादव, प्रिंस विश्वकर्मा और किशन विश्वकर्मा के रूप में हुई। जांच में बरामद एक बाइक चिलुआताल और दूसरी संतकबीरनगर के मगहर क्षेत्र से चोरी की निकली। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस अन्य वारदातों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.