गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के एक मजदूर पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर पांच लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी बेचू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 अगस्त को सहदोडांड में ट्रक से गिट्टी उतारने गया था। उसके साथ खड़सर देव निवासी रामबचन और परसा निवासी नायक भी गिट्टी उतार रहे थे। उसने नायक से खाने के लिए सुर्ती मांगी। नायक ने जेब से सुर्ती निकालकर खाने को कहा। आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद नायक ने बेचू पर जेब से 500 रुपये निकालने का आरोप लगाया। आरोप है कि नायक दुकानदार सुनील के पास गया और करीब डेढ़ बजे सुनील सिंह व तीन अज्...