Gorakhpur News: चेयरमैन के सिर पर रॉड से हमला, दो युवकों पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत की चेयरमैन लालती देवी पर सोमवार रात मोहल्ले के ही दो युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। चेयरमैन की तहरीर पर गोला पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गाली देने और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लालती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उनका नाती आशीष घर के बगल में आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने गया था। वहां मोहल्ले के मौसम पुत्र शिवकुमार और उसके मौसी के लड़के ने उनके नाती को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचीं और दोनों को रोकने लगीं। आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने उन पर ही हमला कर दिया। लोहे की रॉड से प्रहार करने पर उनका सिर फट गया। आसपास के लोगों के जुटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.