Gorakhpur News: चीन में पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए डॉ. संस्कार का चयन
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ता डॉ. संस्कार मिश्रा का चयन चीन की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यंग साइंटिस्ट फेलोशिप के लिए हुआ है। फेलोशिप के तहत वह बीजिंग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रो. जिनगुआंग चेंग के साथ तीन वर्ष तक शोध करेंगे। उन्हें लगभग 50 लाख रुपये वार्षिक वेतन और तीन लाख रुपये का वार्षिक यात्रा अनुदान मिलेगा। इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज चीन के प्रमुख शोध संस्थानों में शामिल है और भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय अनुसंधान के लिए जाना जाता है। डॉ. संस्कार मिश्रा ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. प्रशांत शाही के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.