गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित मांझा बरामद होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक की पहचान परमेश्वरपुर ग्रामसभा के दरघाट टोला निवासी मिथिलेश जायसवाल (22) पुत्र विश्राम जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की घटना के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के लिए जिलेभर में अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में चिलुआताल के थानाध्यक्ष सूरज सिंह के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया। परमेश्वरपुर के दरघाट टोले में कार्रवाई करते हुए मिथिलेश जाय...