Gorakhpur News: चियुटहा पुल पर पलटी डीसीएम,चालक-खलासी सुरक्षित
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र के चियुटहा पक्के पुल पर सोमवार देर रात गोरखपुर की ओर जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने मदद करते हुए केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकाला। जबकि चालक वाहन से निकलकर मौके से चला गया। सूचना पर डॉयल-112 और चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में खलासी की पहचान फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी पुष्पेंद्र सैनी पुत्र रामबहादुर सैनी के रूप में हुई। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। डीसीएम पर अमूल कंपनी का बोर्ड लगा था और खाली कैरेट लदे हुए थे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल: कोयला लदा हाइवा 50 फीट नीचे कैनाल में गिरा, चालक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.