गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान घूमने आने वाले बच्चों और पर्यटकों के लिए मंगलवार से नई सुविधा शुरू की गई है। चिड़ियाघर परिसर में आधुनिक किड्स जोन का शुभारंभ निदेशक सूरज कुमार ने किया है। ओपन एयर थिएटर के पास विकसित किए गए इस किड्स जोन में अब 14 वर्ष तक के बच्चे मनोरंजन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। निदेशक सूरज कुमार ने बताया कि किड्स जोन को बच्चों के लिए सुरक्षित और आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। यहां बच्चे जंपिंग, बाउंसिंग और ट्रैंपोलिन जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बताया कि चिड़ियाघर में आने वाले परिवारों को अब वन्यजीवों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन की भी बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उनका भ्रमण और यादगार बनेगा।9साथ ही प्राणि उद्यान परिसर में प्रोफेशनल फोटोग्रा...