गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। चिड़ियाघर में अब वन्यजीवों को देखने के साथ किताबों को भी पढ़ने का मौका दर्शकों को मिलेगा। इसके लिए चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए यहां लाइब्रेरी तैयार की गई है। इसमें वन्यजीवों और वाइल्डलाइफ से जुड़ी किताबें रखी गई हैं। चिड़ियाघर घूमने के बाद अगर कोई कुछ देर शांत माहौल में बैठकर पढ़ना चाहता है तो उसे यह मौका मिलेगा। फिलहाल लाइब्रेरी को चिड़ियाघर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खोला गया है। कुछ और किताबें उपलब्ध कराने के बाद इसे आम लोगों के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा। उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ ज्ञान हासिल करने का भी मौका मिलेगा। बच्चों और वन्यजीवों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह लाइब्रेरी अहम साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...