Gorakhpur News: चिकित्सा अधीक्षक गरीबों की फ्री जांच को नहीं दे सकेंगे अनुमति
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षकों के अधिकार में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कटौती कर दी। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षकों से गरीब मरीजों की जांच फ्री करने का अधिकार वापस ले लिया। नए निर्देश में प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि अब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक(एसआईसी) डॉ. अशोक यादव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बीएन शुक्ला ही मरीजों की जांच फ्री करने की अनुमति दे सकेंगे। दरअसल मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब चार हजार से 4500 मरीज ओपीडी में इलाज करने आते हैं। इनमें कुछ मरीज बेहद गरीब तबके के होते हैं। कुछ लावारिस भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जाते हैं। इसके अलावा जेल में निरूद्ध कैदियों का भी इलाज मेडिकल कॉलेज में होता है। अत्यधिक गरीब, लावारिस और जेल में निरूद्ध कैदियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.