Gorakhpur News: चार वर्ष तक शारीरिक शोषण कर रहा युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर युवती का चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और गर्भपात कराने के आरोपित युवक को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक चौरीचौरा क्षेत्र की युवती के पिता ने तहरीर देकर गांव के अंजीत निषाद पुत्र रामकेवल निषाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि अंजीत उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पिता का आरोप है कि आरोपित ने एक बार उनकी बेटी का गर्भपात भी कराया। इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित कथित तौर पर उसे धमकाने लगा। तहरीर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.