गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) में आयोजित ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में फार्मेसी संकाय के चार विद्यार्थियों का चयन फार्मास्युटिकल कंपनी मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में हुआ। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में डी. फार्मा बैच के विद्यार्थी सचिन, उज्जवल सिंह, भानु प्रताप सिंह एवं प्रिंस कुमार ने सफलता प्राप्त की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विनम्र शर्मा ने बताया कि फार्मेसी एवं संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। चयनित विद्यार्थियों को कुलपति ...