Gorakhpur News: चार फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित चार फाटक के पास मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक किनारे करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों पर भेजी गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने ट्रैक से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसकी उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में शव पर ट्रेन से कटने जैसे निशान नहीं मिले हैं, जबकि सिर पर चोट के निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.