Gorakhpur News: चार पालतू कुत्तों का पोर्टल पर पंजीकरण
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की वेबसाइट पर शुरू किए गए डॉग रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अब तक चार लोगों ने ही अपने कुत्तों का ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बिल्ली और खरगोश का एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत अभी हुई है, इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार पालतू कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने पालतू पशुओं का पंजीकरण कराएंगे, जिससे उनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के साथ-साथ बिल्ली और खरगोश के पंजीकरण की भी व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- Almora News: कुत्तों का कराएं पंजीकरण, लावारिस पर करें शिकायत
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.