Gorakhpur News: चार पहिया वाहन की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के देवापार गांव में रविवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार देवापार निवासी भोला यादव का पांच वर्षीय पुत्र अभ्यास किसी के साथ सड़क पर आया था। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.