Gorakhpur News: चार दिन से जमीन पर पड़ा था बुजुर्ग, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो स्थित बांसस्थान मंदिर के पास एक बुजुर्ग करीब चार दिनों से लावारिस हालत में जमीन पर पड़ा था। वह लगातार कराह रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि ने एंबुलेंस बुलवाई। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार साहनी के मुताबिक, बुजुर्ग कई दिनों से मंदिर के पास जमीन पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई। पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग को भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग की पहचान और वह मंदिर के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.