Gorakhpur News: चार चोरी के ई-रिक्शा के साथ तीन पकड़े गए
गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ई-रिक्शा चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए कैंट पुलिस ने एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार ई-रिक्शा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू, निवासी गीडा सेक्टर-22, थाना गीडा के रूप में हुई है। अन्य दो बाल अपचारी हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 जुलाई को दर्ज दो अलग-अलग मामलों में ई-रिक्शा चोरी की घटना सामने आई थी। एक मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ और दूसरे में नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू तथा दो बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी के चार ई-रिक्शा बरामद किए। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.