गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक आराधना मिश्रा मोना चार दिसंबर को गोरखपुर आएंगी। वह यहां उद्योग चौराहा स्थित मैरेज लॉन में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता जुटेंगे। आराधना मिश्रा 03 दिसंबर को आजमगढ़ में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 04 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचेंगी। यह जानकारी पूर्व प्रदेश महानसचिव डॉ सैय्यद जमाल अहमद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...