गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के कुवाबार गांव के रहरवा टोला में रास्ते में गाय का चारा गिरने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने गर्भवती महिला समेत परिवार के कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे बच्चे और गर्भवती घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुवाबार की सुमन पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उनकी पुत्री खुशी घर से गाय को चारा डालने जा रही थी। रास्ते में कुछ चारा गिर गया। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने सुमन और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र राजकुमार और गर्भवती बहू को ...