Gorakhpur News: चारफाटक पर नाले में गिरी गाय रेस्क्यू
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खुले नालों में गोवंश को गिरने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार की शाम 7:30 बजे के करीब मोहद्दीपुर चारफाटक पुल के नीचे पालतू गाय नाले में गिर गई। स्थानीय पार्षद की सूचना पर काऊ कैचिंग टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। कैचिंग टीम के दीपक यादव, रमेश यादव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, मनु और रामू होमगार्ड ने काफी मशक्कत के बाद गोवंश को मौके से निकाला। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के नागरिक भी एकत्र थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.