Gorakhpur News: चाबी बनवाने को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल, एक हिरासत में
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज बाजार के मुख्य बाजार में रविवार दोपहर चाबी बनवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र का एक युवक बाजार में चाबी बनवाने पहुंचा था। चाबी बनाने के शुल्क और काम सही ढंग से नहीं होने की बात को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा, जिससे बाजार में भीड़ जुट गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.