Gorakhpur News: चाची के दशगात्र में आया युवक आमी नदी में डूबा
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: हरनही (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के इटैली गांव में चाची के दशगात्र संस्कार में शामिल होने आया एक युवक मंगलवार को आमी नदी में स्नान के दौरान डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और बाद में एसडीआरएफ की टीम की मदद से घंटों तलाश कराई, लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। इटैली गांव निवासी स्व. जोगिंदर प्रसाद के पुत्र रणविजय (37) अपनी पट्टीदारी की चाची के दसवें संस्कार में शामिल होने आए थे। परंपरा के अनुसार बाल मुंडवाने के बाद वह आमी नदी में स्नान करने उतरे। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चाची के दशगात्र में आया युवक आमी नदी में डूबा आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह लापता हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.