Gorakhpur News: चाकू से हमले में घायल सिपाही ने कराया केस
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी पर पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही पर चाकू से हमले में घायल सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सूचना मिली कि बाघागाड़ा क्षेत्र में एक युवक नारियल काटने वाला चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू निकालकर रिक्रूट कांस्टेबल दिवाकर त्रिवेदी पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में कांस्टेबल के हाथ में चाकू लगने से वह घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.