Gorakhpur News: चाकू से हत्या के प्रयास के आरोप में युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक रितेश यादव पुलिस टीम के साथ आरोपितों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने मदरहा गांव निवासी 21 वर्षीय प्रिंस साहनी पुत्र राममिलन साहनी को जाईपार फोरलेन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रिंस के खिलाफ बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज था। उसके पास चाकू बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के मुताबिक मंगलपुर गांव निवासी सुभावती देवी पत्नी गंगाधर ने तहरीर देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.