गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां थाना क्षेत्र के टिकरिया खोर गांव में मंगलवार दोपहर बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने खेत में धान की निराई कर रही बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर लूट लिया। बदमाश बुजुर्ग महिला के दोनों कानों के झुमके, गले का मंगलसूत्र और नाक की खील लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टिकरिया खोर के अर्जुन कन्नौजिया का गांव के पश्चिम शिव मंदिर के पास खेत है। मंगलवार को उनकी पत्नी शीला देवी धान की निराई कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक बाइक खड़ी कर मंदिर की ओर जाने लगे और कुछ देर बाद महिला के पास पहुंच गए। आरोप है कि एक बदमाश ने अचानक महिला का मुंह दबा दिया, जबकि दूसरे ने चाकू सटा दिया। इसके बाद दोनों ने महिला के कानों से झुमके, मंगलसूत्र व नाक ...