Gorakhpur News: चाइनीज मांझे से गला कटने पर युवक की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर क्षेत्र के डोमिनगढ़ बंधे पर शनिवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजकुंड निवासी रमेश कनौजिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रमेश मोपेड से डोमिनगढ़ बंधे की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया, जिससे उसका गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को लेकर एक बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.