Gorakhpur News: चलती बाइक में लगी आग, कूद कर बचाई जान
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास शुक्रवार शाम चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खोराबार निवासी मनीष शर्मा रक्षाबंधन पर देवरिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे दुबियारी पुल के पास अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। बाइक में आग लगती देख मनीष ने तत्काल बाइक से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.