Gorakhpur News: चरगावां में बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का दूसरा चार्जिंग स्टेशन
गोरखपुर, नवम्बर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। महानगर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को गति देने के लिए चरगावां स्थित सिटी बस डिपो में बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 4.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 2000 वर्गमीटर जमीन पर बनने वाले इस स्टेशन पर एक समय में 02 इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी। निर्माण के लिए सीएंडडीएस-42 ने टेंडर जारी किया है। 17 नवंबर को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद अनुबंध गठित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। महेसरा के बाद यह महानगर का दूसरा इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन होगा। महानगर में जल्द ही 150 और सिटी बसें आने वाली हैं। ऐसे में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। चार्जिंग स्टेशन बनने से सभी सिटी बसों को चार्ज करने के लिए महेसरा तक नहीं जाना पड़ेगा। कुछ बसों को महेसरा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.