गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार चटोरी गली में ग्राहकों के आवागमन की राह आसान बनाने के लिए नगर निगम ने बैरियर और बोलार्ड की शिफ्टिंग शुरू करा दी है। बोलार्ड अब गोलघर पुलिस चौकी के समक्ष लगाए जाएंगे, जबकि बैरियर को बोलार्ड वाले स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 42 के स्थानिक अभियंता केएम सिंह ने बुधवार की दोपहर काम शुरू कराया। मंगलवार को नगर निगम सभाकक्ष में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन की मौजूदगी में चटोरी गली के व्यापारियों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था। जल्द ही चटोरी गली में बंद पड़े साउंड सिस्टम और फव्वारे को भी दोबारा चालू कराया जाएगा। व्यापारियों की समस्या थी कि नॉवेल्टी क्लाथ की तरफ लगे बोलार्ड के कारण वहां च...