Gorakhpur News: चंपा देवी पार्क से नक्षत्रशाला तक 18 करोड़ से बनेगा 'मॉडर्न रोड'
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण चंपा देवी पार्क से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला तक करीब 18 करोड़ रुपये से 'मॉडर्न सड़क' का निर्माण कराएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सड़क की चौड़ाई अलग-अलग जगह 12 मीटर से 24 मीटर तक होगी। जलभराव न हो इसके लिए सड़क पर ढाल दी जाएगी, जलनिकासी के लिए दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ा कवर्ड नाला भी बनेगा।पैदल चलने वालों की सहूलियत के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा। सड़क के किनारे जगह-जगह आकर्षक मूर्तियां (स्कल्पचर) लगाई जाएंगी। साथ ही हरियाली के लिए पौधे और ऑर्नामेंटल लाइट्स लगेंगी। जीडीए उपाध्यक्ष, अभिनव गोपाल ने बताया कि कोशिश है कि यह मॉडर्न रोड आने वाले समय में पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए भी नजीर बने। यह भी पढ़ें- रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.