गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झंगहा थाना क्षेत्र के बक्सुड़ी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन रिंकी, पत्नी श्रीनिवास, निवासी इटवा थाना गगहा, को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। सूबा बाजार चौराहे के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा ग...