Gorakhpur News: घाट पर अचेत मिली महिला की पहचान हुई
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर के मां सरयू पक्का घाट पर सोमवार दोपहर अचेत मिली अधेड़ महिला की पहचान खिरकिटा निवासी ज्ञानमती पत्नी रामनेवास (50) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी गोला पहुंचाया। उपचार के बाद होश आने पर महिला ने अपना नाम और पता बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों के मुताबिक, पुत्र सत्यम की हत्या के बाद से ज्ञानमती काफी दुखी रहती हैं। वह अकेले बाजार करने गोला आई थीं। सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट जेके सिंह ने बताया कि महिला की तबीयत पहले से खराब थी और बारिश में भीगने के कारण वह अचेत हो गई थीं। हालत की जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.