Gorakhpur News: घर से लापता 14 वर्षीय किशोरी आठ घंटे बाद बरामद
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार सुबह घरवालों को बिना बताए लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने करीब आठ घंटे बाद आरोपी युवक के साथ बरामद कर लिया। किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से दूर दोनों को बरामद कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.