Gorakhpur News: घर से बीए की छात्रा लापता, युवक पर केस
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र में परिवार के सो जाने के बाद बीए में पढ़ने वाली छात्रा लापता हो गई। छात्रा की मां ने दूसरे गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मां के मुताबिक, सात अगस्त की रात परिवार के सो जाने के बाद बेटी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद दो दिन बाद जानकारी हुई कि डंडवापार निवासी सुग्रीव यादव पुत्र राम जैस उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.