गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान हिटी। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 30 अगस्त की सुबह करीब चार बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने आसपास के गांवों, टोले-मोहल्लों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक किशोरी का रंग गेहुआं और लंबाई करीब साढ़े चार फीट है। पुलिस ने टीम गठित कर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...