Gorakhpur News: घर से निकलीं सगी जुड़वा बहनें, पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 20 वर्षीय जुड़वा बहनें बुधवार रात परिजनों के सोने के बाद घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने 112 पर सूचना देने के साथ ही चिलुआताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरगदवा चौकी पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.