Gorakhpur News: घर में मंदिर बनाकर पूजा करने वाले पुजारी की संदिग्ध मौत
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया में नवसृजित ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी आवास के पीछे मकान में मंदिर बनाकर पूजा-पाठ करने वाले पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव मकान के बाहर फर्श पर पड़ा मिला। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। मौके पर फर्श पर खून के निशान और पैर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। सहजनवां क्षेत्र के भरसाड़ गांव निवासी प्रकाश निषाद (56) कई वर्षों से भरोहिया स्थित अपने ननिहाल में रह रहे थे। उन्होंने मकान में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर रखी थी और नियमित पूजा-पाठ करते थे। वह अविवाहित थे और अकेले रहते थे। शनिवार को एक युवक अरुई का पत्ता तोड़ने वहां पहुंचा तो उसकी नजर शव पर पड़ी। सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.