गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के मलोली गांव में 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मलोली गांव निवासी सुधा (40) पत्नी रविप्रकाश यादव की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। रविवार देर रात जब उनके पति घर पहुंचे तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर उरुवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमा...