Gorakhpur News: घर में घुसकर सगे भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला, केस
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरी खास गांव में घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अरविंद निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके ही गांव का विकास निषाद करीब एक महीने पहले उनके घर में घुस आया और उन पर तथा उनके भाई गोविंद पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में गोविंद के पेट में गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.